IPL 2021: न्यूजीलैंड ने बैन की भारत से यात्राएं, कीवी खिलाड़ियों की भागेदारी पर पड़ सकता है असर
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड द्वारा भारत से यात्राओं को बैन करना आईपीएल में कीवी खिलाड़ियों की उपस्थिति पर असर डाल सकता है। ऐसे में न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को सीधे इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने पर मजबूर होना पड़ेगा जहां पर उनको दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा।
आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है जहां आरसीबी और एमआई की टीमें चेन्नई में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इस प्रतियोगिता में कीवी कप्तान केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमिसन समेत 10 कीवी क्रिकेटर शामिल हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के सार्वजनिक मामलों के प्रबंधक रिचर्ड बॉक ने कहा, "हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और संचार की लाइनों को खुला रखने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं।"
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को देश में बढ़ते कोविद -19 मामलों के मद्देनजर भारत से 11 से 28 अप्रैल को फ्लाइट प्रतिबंधों की घोषणा की।
बॉक ने कहा, "हम सभी चीजों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। यदि कोई समाधान नहीं निकलता है तो यह अधिक बेहतर होगा कि टेस्ट खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएं।"
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 25 मई से 14 जून के बीच इंग्लैंड में दो टेस्ट खेले जाएंगे, इसके बाद 18 जून से भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल होगा। भारत पिछले कुछ दिनों से एक लाख से अधिक कोविड-19 मामलों की रिकॉर्डिंग कर रहा है।
न्यूजीलैंड के तीन बड़े खिलाड़ी केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से, ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की ओर से और काइल जैमिसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
