For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जितनी ताकतवर उतनी ही हॉट, मिलिए देश की टॉप महिला बॉडी बिल्डर्स से

उत्तरप्रदेश की रहने वाली बॉडी बिल्डर यास्मीन चौहान मनक इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग द्वारा आयोजित इवेंट में मिस इंडिया 2016 का खिताब जीत चुकी हैं।

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। भारत में बॉडी बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है बॉडी बनाने में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अब वो जमाना नहीं रहा कि बॉडी बनाना पुरुषों की पहचान हुआ करती थी। हम आपको देश के टॉप महिला बॉडी बिल्डर्स से मिलवाते है जिन्होंने बॉडी बिंल्डिग की के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है।

यास्मीन चौहान

यास्मीन चौहान

उत्तरप्रदेश की रहने वाली बॉडी बिल्डर यास्मीन चौहान मनक इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग द्वारा आयोजित इवेंट में मिस इंडिया 2016 का खिताब जीत चुकी हैं। यास्मीन चौहान ने इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले यमुनापुरम स्टेडियम में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दो खिताब जीते थे। यास्मीन ने गुड़गांव में अपना एक जिम भी खोला है। वे खुद यहां जिम ट्रेनर के तौर पर काम भी करती हैं।

श्वेता राठौर

श्वेता राठौर

बॉडी बिल्डर श्वेता राठौड़ मुंबई की रहने वाली हैं। और पेशे से इंजीनियर हैं। श्वेता नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने मिस मुंबई, मिस महाराष्ट्र और मिस इंडिया (स्पोर्ट्स फिजिक) का टाइटल भी जीता है।

भूमिका शर्मा

भूमिका शर्मा

देहरादून की रहने वाली 21 वर्षीय भूमिका शर्मा बॉडी बिल्डिंग मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।

करुणा वाघमारे

करुणा वाघमारे

मिस इंडिया फिटनेस फिजिक टाइटल जीत चुकी करुना ने 46वें एशियाई बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। करुणा ने चीन में हुई फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई की रहने वाली करुणा का हमेशा से खेल ऑर बॉडी बिल्डिंग में दिलचस्पी थी।

दीपिका चौधरी

दीपिका चौधरी

विश्व महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपिका ने अप्रैल 2015 में अमेरिका में आयोजित इंटरनेशनल फिगर एथलीट कॉम्पिटिशन अपने नाम किया था। वर्ल्ड लेवल पर आयोजित इस प्रतियोगिता को जीतने वाली वह भारतीय की पहली महिला थी।महाराष्ट्र पुणे की रहने वाली दीपिका चौधरी यहां के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में टेक्निकल रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

किरण डेंबला

किरण डेंबला

किरण डेंबला फिटनेस ट्रेनर से पहले एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर रह चुकी हैं। 40 साल की किरण 2 बच्चों की मां है। एक इंटरव्यू में किरन ने अपने सिक्स पैक एब्स का राज बताया था।

 यूरोपा भौमिक

यूरोपा भौमिक

यूरोपा भौमिक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है है बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+