सैमुअल्स की संदिग्ध गेंदबाजी की शिकायत
दुबई . 14 जनवरी .वार्ता. वेस्ट इंडीज के गेंदबाज मार्लन सैमुअल्स क े संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. से शिकायत की गई है
अंपायर साइमन टफल . अलीम डार और तीसरे अंपायर ब्रायन जलिग ने सैमुअल्स की शिकायत की है1 अंपायरों की पार्ट टाइम स्पिनर सैमुल्स की तेज गेंदबाजी पर विशेष नजर है1 मैच रेफरी रोशन महानामा ने शिकायत की प्रक्रिया के तहत इस बारे में आईसीसी और वेस्ट इंडीज टीम प्रबंधन को सूचित कर दिया है
महानामा ने कहा ..मैच अंपायरों ने सैमुअल्स की गेंदबाजी एक्शन को खुली आंखों से देखने के बाद विशेष रूप से उनकी तेज गेंदों की वैधता के बारे में प्रश्न खडे किए हैं1.. उन्होंने कहा ..हमने वर्ष 2005 में शुरू की गई प्रक्रिया के तहत सैमउल्स की तेज गेंदों की गेंदबाजी एक्शन की एक बायोमेकेनिकल विशेषज्ञ से जांच कराने का आईसीसी से अनुरोध किया है1... इस रिपोर्ट का आईसीसी के मानक गेंदबाजी निरीक्षण प्रक्रिया के तहत निपटारा किया जाएगा1 आईसीसी की मानव गति विशेषज्ञों की समिति सैमुअल्स के गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करेगी
यदि सैमुअल्स की गेंदबाजी एक्शन दोषपूर्ण पाया गया तो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वैसी गेंदबाजी करने से तत्काल रोक लगा दी जाएगी
अमित.रमेश1223वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications