Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केएल राहुल ने IPL के इस सीजन में अपने नाम किए दो बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी, लेकिन सीजन के अंत तक आते-आते टीम अपनी लय में लौटी एक के बाद एक लगातार पांच मैच में जीत दर्ज की। पंजाब की जीत में टीम के कप्तान केएल राहुल की भूमिका काफी अहम है। आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में केएल राहुल नंबर एक पर हैं। केएल राहुल इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

केएल राहुल ने अबतक खेले गए 14 मैच में 670 रन बनाए हैं। इस सीजन में केएल राहुल एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। केएल ने इस सीजन में 129.34 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एक तरफ जहां केएल राहुल इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं तो दूसरी तरफ उनके नाम एक और रिकॉर्ड हो गया है। किंग्स इलवेन पंजाब टीम की ओर से एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी केएल राहुल के नाम हो गया है।

आईपीएल के एक सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में तीन खिलाड़ी हैं।

केएल राहुल- 670 (2020)
केएल राहुल- 659 (2018)
शॉन मार्श- 616 (2008)
केएल राहुल- 593 (2019)
ग्लेन मैक्सवेल- 552 (2014)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल 29 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। अंक तालिका की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 13 मैच में से 6 मैच जीतकर पांचवे पायदान पर है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एकमात्र टीम है जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 16:46 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+