कोरोना के बीच दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून व्हाइट ने शुक्रवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कैमरून व्हाइट ने अपने 20 साल के करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलानकर दिया है। व्हाइट ने ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए 4 टेस्ट, 91 वनडे ओर 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत की है। अपने करियर के दौरान कैमरून व्हाइट ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 7 मैचों में टीम की कप्तानी भी की और कहा कि वह कोचिंग पर भी ध्यान देंगे।
और पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने किया टी20 टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
क्रिकेट.कॉम.एयू से बात करते हुए व्हाइट ने कहा, 'मैंने निश्चित तौर पर खेलना बंद कर दिया है। यह पक्का है। मेरा स्ट्राइकर्स के साथ एक साल का अनुबंध था। मैं पिछले साल उनके लिये कुछ मैचों में ही खेला और फिर से करार हासिल करने के लिये मुझे उन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी। ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि खिलाड़ी के रूप में मेरा समय समाप्त हो चुका है और अब मैं कोचिंग पर ध्यान देने के लिये तैयार हूं।'
गौरतलब है कि कैमरून व्हाइट ने साफ किया है कि अब वह मैदान पर खेलने के बजाय युवा खिलाड़ियों को सिखाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। कैमरून व्हाइट अभी विक्टोरिया की अंडर-19 टीम को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।
और पढ़ें: Europa League 2020: 5 बार की चैम्पियन सेविला को हराने उतरेगी इंटरमिलान, आज खेलेगी फाइनल मैच
आपको बता दें कि अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान कैमरून व्हाइट ने 146 टेस्ट रन, 2072 वनडे रन और 984 टी20 रन बनाने का काम किया है, 18 अंतर्राष्ट्रीय विकेट भी हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
