कुवैत के खिलाफ महेश मंगावकर ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी अल्तामिमि अम्मार को 11-3, 11-4, 12-10 से 37 मिनट में हरा दिया।
वहीं, एकल वर्ग का रजत पदक जीत चुके विश्व के 16वें वरीय खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने अल्मेजाएन अब्दुल्लाह को 11-8, 7-11, 11-9, 5-11, 11-3 से हराया। गौरतलब है कि एकल वर्ग के फाइनल में घोषाल को अब्दुल्लाह के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था।
एशियाई खेलों की स्क्वॉश स्पर्धा में भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले महिला टीम भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, दो व्यक्तिगत पदक भी भारत की झोली में आ चुके हैं।
भारतीय टीम शनिवार को फाइनल में अब हांगकांग और मलेशिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से भिड़ेगी।