जानिए मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद क्या बोले अर्जुन तेंदुलकर, जहीर खान ने दी ये सलाह
नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी में पहली बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जून तेंदुलकर ने हिस्सा लिया और उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने बेस प्राइस यानि 20 लाख रुपए में खरीदा। मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने के बाद अर्जुन तेंदुलकर टीम की ओर से खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अर्जुन तेंदुलकर का कहना है कि वह मुंबई इंडियंस टीम के बहुत बड़े फैन हैं और वह टीम की ओर से खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अर्जुन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा, बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस टीम का बहुत बड़ा फैन हूं, मैं कोच, मालिक और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझमे भरोसा जताया। मैं मुंबई पलटन में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। बता दें कि गुरुवार को आईपीएल की नीलाी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर, नाथन कूल्टरर नाइल, जिमी निशाम, युधवीर चरक, मैक्रो जानसन, पीयूष चावला को खरीदा है। अर्जुन को टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा है।
मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर ऑपरेशंस जहीर खान ने कहा कि ऑल राउंडर अर्जून को आगामी आईपीएल सीजन में खुद को सुधारने की जरूरत है। जहीर ने कहा कि मैंने नेट्स पर काफी समय उनके साथ बिताया है, उन्हें कुछ तकनीक बताई, वह मेहनती हैं, वह सीखने के लिए जागरूक हैं, यह अच्छी बात है। उनके ऊपर सचिन तेंदुलकर का बेटा होने का हमेशा ही दबाव रहेगा, टीम का माहौल उनकी काफी मदद करेगा।
जहीर ने कहा कि टीम का माहौल अर्जुन को अच्छा क्रिकेटर बनने में मदद करेगा, आखिर कितनी बार ऐसा होता है कि कोई युवा टीम में चुना जाता है और उसके बारे में चर्चा की जाती है, अर्जुन को खुद को साबित करना है और हर किसी को दिखाना है कि उनके भीतर क्षमता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
