Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: विराट, रोहित, ईशांत, शमी कोई नहीं था मौजूद, फिर भी मिली महान टेस्ट जीत

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट 8 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। भारतीय टीम में सितारों की भरमार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक-एक स्टार कम होता गया और आज हालत यह है कि जैसे यह भारत की ए टीम खेल रही हो। टीम की जिस बॉलिंग यूनिट पर दुनिया बात करती थी वह पूरी तरह से बिखर चुकी है। ईशांत शर्मा जो सबसे अनुभवी थे, पहले ही भारत में हैं।

उसके बाद मोहम्मद शमी जो दूसरे सबसे अनुभवी थे, कलाई में चोट के बाद सीरीज से बाहर हैं। तीसरे बचते हैं उमेश यादव जो दूसरी पारी में कुछ ही ओवर फेंकने के बाद बाहर हो गए और पूरी पेस यूनिट की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर आ गई। बुमराह ने इस मैच से 6 और सिराज ने 5 विकेट लेकर अपना रोल अदा किया।

बात केवल बॉलिंग की नहीं बैटिंग की भी है जहां पर टीम का सबसे कुशल बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में बाहर है। रोहित शर्मा पहले ही बाहर थे। ऐसे में रहाणे एंड कंपनी ने नए चेहरों के साथ जो काम किया है वह दर्शनीय है।

ऊपर से जो जख्म एडिलेड ने 10 दिन पहले दिया था वह बरकरार था। भारत 36 रनों पर आउट हो गया था। इन 10 दिनों में अब इतिहास बनाया जा चुका है। यह भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे यादगार जीतों में है।

तमाम गतिरोध के बाद टॉस भी हारना भारत को भाग्य का साथ छोड़ता हुआ दिखा रहा था लेकिन मेहनत से पुरानी किस्मत बदल जाती है। असल में मेहनत के सामने किस्मत हथियार डाल देती है और बहादुर का साथ देती है। भारत को युवा चेहरों के बीच रहाणे के रूप में नया बहादुर दिलेर कप्तान कम खिलाड़ी मिला है।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए इस बात की महत्ता पर प्रकाश डाला है कि सितारों के बिना टेस्ट मैच जीतना कितना खास है-

"कोहली, रोहित, ईशांत और शमी के बिना टेस्ट जीतना जबरदस्त उपलब्धि है।

टीम ने जो चरित्र दिखाया वह पसंद आया और पहले टेस्ट मैच की हार को पीछे छोड़ते हुए अब सीरीज बराबर पर है।

बेहतरीन जीत
बहुत अच्छे टीम इंडिया।"

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 12:23 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+