ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को आउट देने के फैसले पर अंपायर इयान गोल्ड की जमकर आलोचना हो रही है। कमेंटेटर सहित कई खिलाड़ियों ने इस फैसले पर उंगली उठाई। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी चेतेश्वर पुजारा को गलत आउट दिये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला ठीक नहीं है।
Not a great decision that one.
— Michael Clarke (@MClarke23) December 17, 2014 ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे जॉश होजलवुड की जिस गेंद पर चेतेश्वर पुजारा आउट हुए वह उनके हेलमेट को छूकर निकली थी जिसपर अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। ऐसे में टेस्ट कैरियर का पहला विकेट जॉश होजलवुड के लिए विवादास्पद रहा।
मांशपेशियों में चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए क्लार्क ने पूरे मैच के दौरान ट्विटर पर सक्रिय रहते हुए मैच में अपनी सक्रियता दिखायी। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ गलत फैसले की आलोचना की साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का पूरे मैच में हौसलाअफजाई करते रहे।
आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 311 रन बना लिये हैं। मुरली विजय ने पहले दिन बेहतरीन खेल का मुजायरा करते हुए शानदार 144 रनों की पारी खेली। वहीं अजिंक्या रहाणे 75 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।