Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूसूफ के शतक से पाकिस्तान ने द. अफ्रीका को 25 रन से हराया

लाहौर. 20 अक्टूबर .रायटर. .रन मशीन. मोहम्मद यूसुफ के शानदार 117 रन की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को आज यहां दूसरे एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 25 रन से हराकर श्रंृखला में एक..एक की बराबरी हासिल कर ली

पाकिस्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 आेवर में नौ विकेट पर 265 रन बनाए1 इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही1 उसके सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स बिना खाता खोले ही उमर गुल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए1 उसके बाद आए जैक्स कैलिस भी शून्य पर सोहेल तनवीर का शिकार बने1 तब टीम का कुल स्कोर महज आठ रन था

दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान ग्रीम स्मिथ ने ए बी डिविलियर्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोडे1 डिविलियर्स 35.इफ्तिखार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए1 स्मिथ 65 रन बनाकर अब्दुर रहमान की गेंद पर विकेटकीपर कामरान अकमल के हाथों लपके गए

शान पोलाक .37. और एल्बी मोर्कल .31. ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन पूरी टीम 49.3 आेवर में 240 रन बनाकर आउट हो गई1 पाकिस्तान की आेर से गुल और इफ्तिखार ने तीन..तीन विकेट लिये

प्रकाश . प्रेम .2130जारी.रायटर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+