रियो ओलंपिक 2016: 100 मीटर में गोल्ड जीतकर उसैन बोल्ट ने बनाया रिकॉर्ड
रियो। जमैका के उसैन बोल्ट ऐसे पहले एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ओलंपिक के 100 मीटर की दौड़ में 3 गोल्ड मेडल जीता हो।
29 साल के बोल्ट ने रियो ओलंपिक में 100 मीटर की यह दौड़ 9.81 सेकंड में पूरी की और अमेरिका के जस्टिन गैटलिन को पछाड़ते हुए गोल्ड जीता।
बोल्ट ने इससे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक और उससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
डोपिंग के आरोप में दो बार बैन हो चुके गैटलिन 0.08 सेकेंड से बोल्ट से पिछड़ गए और सिल्वर मेडल के हकदार बने।
बोल्ट ने गोल्ड मेडल जीतने पर कहा, 'मैं और तेज दौड़ना चाहता था लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने आखिरकार गोल्ड जीत ही लिया।'
READ ALSO: बोल्ट के नाम एक और खिताब
कनाडा के आंद्रे दे ग्रासे ने 100 मीटर की दौड़ को 9.91 सेकेंड में पूरा कर कांस्य पदक जीता।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद बोल्ट जब रियो ओलंपिक स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे तो दर्शकों ने उनका हीरो की तरह स्वागत किया।
उसैन बोल्ट 2017 के वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद एथलेटिक्स से संन्यास लेने की बात फरवरी में कह चुके हैं। इसलिए हो सकता है रियो ओलंपिक उनके लिए आखिरी ओलंपिक हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
