रियो 2016 : तैराकी के विश्व चैंपियन माइकल फेलप्स ने किया स्वर्णिम आगाज़, जीता 19वां गोल्ड
रियो डी जेनेरियो। दुनिया के नंबर 1 तैराक और ओलंपिक के इतिहास में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले अमरीका के माइकल फेलप्स ने रियो ओलंपिक में भी अपने विजयी अभियान की शुरुआत कर दी है।
इस चैंपियन ने तैराकी की 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आपको बता दें कि फेलप्स के लिए यह उनका 19वां ओलंपिक स्वर्ण पदक है। वे ओलंपिक में अबतक कुल 23 पदक अपने नाम कर चुके हैं।
इस शानदार जीत के साथ ही फेलप्स को सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ से बधाई संदेश मिलने लगे। नाथन ऐड्रियन, सैलाब ड्रेसेल, रयान हेल्ड और फेलप्स की अमेरिकी टीम ने तीन मिनट 09.92 सेकेंड का समय निकालकर पिछले दो विश्व चैम्पियनशिप से चले आ रहे फ्रांस के वर्चस्व को समाप्त किया।
फ्रांस को इस बार रजत से ही संतोष करना पड़ा जबकि कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
