दुर्घटना में बाल-बाल बचे फेलप्स

By Staff
बाल्टीमोर। अमेरिका के सुपरस्टार तैराक माइकल फेलप्स गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दुर्घटना में फेलप्स को कोई चोट नहीं आई। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह तैराक अपनी कार खुद चला रहे थे। जबकि दूसरी कार एक महिला चला रही थीं।

समाचार एजेंसी डीपीए ने 'बाल्टीमोर सन' के हवाले से खबर दी है कि फेलप्स अपने गृह शहर में अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी कार की एक दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई।

पुलिस ने लालबत्ती पार करने और मियाद पूरी हो चुकी लाइसेंस का इस्तेमाल करने के आरोप में 14 बार के ओलंपिक विजेता इस खिलाड़ी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। फेलप्स मेरीलैंड के निवासी हैं। उनके पास मिशीगन का लाइसेंस है जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, August 15, 2009, 16:48 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+