Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट के शोर में खो गई 18 स्वर्ण पदकों वाले तैराक की खबर

हैदराबाद। भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट सीरीज और आईएसएल के शोरगुल में एक खबर दबी रह गयी। ओलिंपिक में 18 स्वर्ण पदकों समेत रिकॉर्ड 22 पदक जीतने वाले अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स पर दो दिन पहले छह महीने का प्रतिबंध लग गया। फेल्प्स पर शराब के अत्यधिक नशे में गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड और टनल में गलत लाइन में गाड़ी चलाने का आरोप था।

पिछले हफ्ते बाल्टीमोर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद उनके ऊपर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया। इसका मतलब ये हुआ कि फेल्प्स 2015 की विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगे, क्योंकि उन पर मार्च 2015 तक किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा है।

ओलिंपिक में रिकॉर्ड 22 मेडल जीतने वाले तैराक पर छह माह का प्रतिबंध

माइकल फेल्प्स को स्विमिंग पूल में उनकी स्वर्णिम सफलताओं के कारण बाल्टीमोर बुलेट और फ्लाइंग फिश जैसे निक नेम मिले हुये हैं। उनके नाम ओलिंपिक में सर्वाधिक 22 पदक जीतने का रिकॉर्ड है। इनमें 18 स्वर्ण पदक, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। फेल्प्स ने 2004 के एथेंस ओलिंपिक में 6 स्वर्ण और 2 कांस्य पदकों समेत आठ स्वर्ण पदक जीतकर स्विमिंग पूल में मानो आग लगा दी थी।

18 स्वर्ण पदक, दो रजत और दो कांस्य पदक

इससे पहले वो पैन पैसिफिक गेम्स में 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीत चुके थे। 2003 विश्व चैंपियनशिप में वो चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर एथेंस ओलिंपिक में पूरे दमखम के साथ गये थे। एथेंस ओलिंपिक में पूरी दुनिया ने 6 फिट 4 इंच के इस असाधारण तैराक का जलवा देखा. 2005 की विश्व चैंपियनशिप में फेल्प्स अपने पूरे शबाब पर थे और उन्होंने 5 स्वर्ण और 1 रजत के साथ कुल 6 पदक अपने नाम कर लिये।

सुर्खियां नहीं बन सकी फ्लाइंग फिश को सजा की खबर

2006 की पैन पैसिफिक प्रतियोगिता में फेल्प्स 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर तहलका मचा दिया। फिर आयी 2007 में विश्व चैंपियनशिप, अमेरिका के फ्लाइंग फिस ने इस प्रतियोगिता में पांच विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुये कुल 7 स्वर्ण पदक झटक लिये। अब बारी आयी 2008 बीजिंग ओलिंपिक की. बीजिंग में फेल्प्स ने तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर स्विमिंग पूल में मानो आग लगा दी।

फेल्प्स का पूरा करियर सोने के पदकों से भरा पड़ा है

ण और 2 रजत पदक जीते। फेल्प्स का पूरा करियर सोने के पदकों से भरा पड़ा है, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कुल 77 पदक जीते हैं. इनमें 61 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य पदक पानी का सीना चीरकर जीते। फेल्प्स को सात बार विश्व का सर्वश्रेष्ठ तैराक और नौ बार अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार मिल चुका है।

इन दिनों फेल्प्स विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनकी इस गल्ती ने उन्हें अपने करियर के आखिरी दौर में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाने से रोक दिया. वैसे फेल्प्स को 2004 में भी शराब का सेवन कर कार चलाने के जुर्म में सजा हो चुकी है. लेकिन इस बार की सजा कहीं बाल्टीमोर के बुलेट का करियर ही खत्म न कर दे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+