Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आनंद को गैरी की वापसी का इंतेजार


vishwanathan-anandकोलकाता, 20 दिसंबरः विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद की यह ख्वाहिश है कि वह रूस के सुपर ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव के साथ फिर एक बाजी खेल सकें. इसलिए उन्हें गैरी के शतरंज में पुनः वापसी का इंतेजार है. गैरी ने शतरंज की बिसात पर काफी लंबे साय तक एकछत्र राज किया है और फिर सन्यास ले लिया.

संवाददाताओं से बातचीत में आन्नद ने कहा कि मैं वर्ष 1995 के बाद से कास्परोव के ख़िलाफ़ नहीं खेला हूँ. मैं एक बार फिर उनके साथ शतरंज की बाज़ी खेलना चाहता हूँ. अगर वो संन्यास तोड़ने का फ़ैसला करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी. उन्होंने कहा कि वह फ़िलहाल हॉलैंड में अगले महीने होने वाली कोरस शतरंज चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हैं.

दो बार विश्व चैंपियन बननेवाले आनन्द एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का इरादा रखते हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में तेहरान में पहली बार विश्व चैंपियनशिप हासिल की थी, इसके बाद वह इसी साल सितंबर में मेक्सिको में दोबारा विश्व चैंपियन बने थे.

आनंद खेल के दौरान दबाव नहीं बल्कि आन्नद महसूस करते हैं, और इसलिए वह तबतक खेलना जारी रखेंगे जबतब उन्हें इसमें लुत्फ आता रहेगा.




Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+