Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG आयोजन समिति के कोषाध्‍यक्ष खन्‍ना का इस्‍तीफा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अनिल खन्‍ना ने गुरुवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। भारतीय टेनिस लॉबी के सबसे प्रभावशाली खेल प्रशासक अनिल खन्ना अखिल भारतीय टेनिस संघ के सचिव भी हैं।

खन्ना पर अपने बेटे आदित्य की कंपनी रीबाउंड एस को दिल्ली लॉन टेनिस परिसर में स्थित आरके खन्ना स्टेडियम में सिंथेटिक टर्फ बिछाने का ठेका दिलाने का आरोप है। खन्ना ने कहा है कि वह नैतिक आधार पर अपना पद छोड़ रहे हैं लेकिन बेटे की कंपनी को टर्फ बिछाने का ठेका दिलाने में उनका कोई हाथ नहीं है।

खन्ना के बेटे आदित्य रीबाउंड एस की भारतीय ईकाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य की कंपनी ने डीएलटीए परिसर में जो 14 टर्फ लगाए हैं उनमें भारी कमियां हैं। आर. के. खन्ना स्टेडियम में ही राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होना है।

एक भारतीय समाचार पत्र ने गुरुवार को खुलासा किया है कि आस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने जिस टर्फ को बेकार करार देकर नकार दिया था, उसे भारत लाकर डीएलटीए परिसर में लगाया गया है। खन्ना ने गुरुवार को अपने इस्तीफे के बाद तमाम आरोपों से इंकार किया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके कारण उनके बेटे के पद पर कोई आंच आए।

खन्ना का इस्तीफा आयो‍जन समिति के लिए बड़ा झटका है क्योंकि गुरुवार को ही उसे अपने ऊपर लगे अनियमितताओं से जुड़े आरोपों को लेकर सफाई देनी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+