PICS: ड्रग्स माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ बिस्तर पर दिखी लड़की
रियो डि जेनेरियो। दुनिया के सबसे तेज रनर उसेन बोल्ट एक के बाद एक विवादों में घिरते जा रहे हैं। 20 साल की जिस लड़की जेडी डुआर्टे के साथ बोल्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें (बेड शेयर करने की) वायरल हुई हैं अब उसके बारे में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। जी हां जिस जेडी डुआर्टे को स्टूडेंट बताया जा रहा था वा ड्रग्स माफिया डेना टेरर की विधवा है।
इतना ही नहीं जेडी डुआर्टे को दो बच्चे भी हैं जो डेना टेरर से हैं। पिछले साल सितंबर माह में डेना टेरर ने दो टीनएज लड़कियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी और हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

रियो के एक क्लब में मिले बोल्ट और जेडी
21 अगस्त को रियो ओलंपिक के समापन समारोह के दिन ही उसेन बोल्ट का 30वां जन्मदिन भी था। इस मौके पर बोल्ट पूरी रात पार्टी कर रहे थे। इसी पार्टी में बोल्ट की मुलाकात जेडी से हुई और उन्होंने उसके साथ डांस किया। बोल्ट की बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन सुबह तक चला था।

Whatsapp पर पोस्ट हुई थी बोल्ट और डुआर्टे की 'डर्टी फोटो'
बीते 21 अगस्त को 20 साल की जेडी डुआर्टे ने Whatsapp पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में बोल्ट शर्टलेस हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में बोल्ट जेडी को बाहों में लिए हुए हैं और दूसरे में वह उनके गाल पर किस कर रहे हैं।
|
बोल्ट के साथ रात गुजारना सामान्य था
तस्वीरें वायरल होने के बाद जब विवाद शुरु हुआ तो जेडी डुआर्टे ने पुर्तगाली भाषा में ट्वीट करते हुए बताया कि बोल्ट के साथ उनकी रात 'सामान्य' थी और यह कोई 'बड़ी बात नहीं' थी।
| |
जेडी डुआर्टे का पति खुद को बताता था टेरर ऑफ पुलिसमेन
जेडी डुआर्टे का पति ड्रग्स माफिया डेना टेरर खुद को 'लॉर्ड ऑफ वार' और 'टेरर ऑफ पुलिसमेन' कहकर संबोधित करता था। वो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अकसर बंदूकों के साथ फोटो अपलोड किया करता था।
जेडी डुआर्टे ने फेसबुक पर डाली थी गैंगस्टर के साथ फोटो
इस साल मार्च में जब पुलिस ने डेना टेरर को एनकाउंटर में मार गिराया था तो जेडी ने उसके साथ अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया था। जेडी ने फेसबुक पर लिखा था कि कभी ना खत्म होने वाली मोहब्बत।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications