Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उसेन बोल्ट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दुनिया के खेल जगत के दिग्गजों को पछाड़कर एक बार फिर से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। बोल्ट ने लगातार चौथी पार लॉरेंस विश्व पुरस्कार समारोह में अपना डंका बजाते हुए स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब को जीतने के लिए बोल्ट ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लेब्रोन जेम्स जैसे जिग्गजों को पीछेर छोड़ा है।



लॉरेंस पुरस्कारों की शुरुआत 17 साल पहले की गई थी और बोल्ट ने यह खिताब 2009, 2010 और 2013 में अपने नाम किया था। इस खिताब को खेल जगत के ऑस्कर पुरस्कार की नजर से देखा जाता है। बोल्ट के अलावा इस खिताब को रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स भी अपने नाम कर चुके हैं। यह सभी इस खिताब को चार बार जीत चुके हैं, बोल्ट ने कहा कि फेडरर जैसे दिग्गजों की बराबरी करना शानदार बात है।

इसे भी पढ़ें- आखिर विराट कोहली ने क्यों डिलीट की अपनी और अनुष्का की वेलेन्टाइन फोटो?

वहीं सिमोन ने स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। सिमोन ने इस बार के ओलंपिक में कुल चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे, इसके अलावा एक कांस्य पदक भी उन्होंने जीता था। इस उपलब्धि के बाद सिमोन ने कहा कि इस खुशी को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे साथ इस वर्ग में नामांकि हुए सभी खिलाड़ियों के लिए है, हम सब जहां है वहां पहुंचने के लिए सबने बहुत मेहनत की है। वहीं माइकल फेल्प्स ने कमबैक ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस बार के ओलंपिक में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2012 में सन्यास ले लिया था लेकिन एक बार फिर से उन्होंने वापसी करते हुए यह पांच स्वर्ण पदक जीता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+