रियो ओलंपिक 2016: 21 गोल्ड जीतने वाले माइकल फेलप्स की लाइफ के कुछ रंग 'ग्रे' भी...
रियो डी जनेरियो। अमेरिकी तैराक माइकल फेलप्स ने मंगलवार को दो और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। फेलप्स ओलंपिक में अब तक कुल 21 गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं।
शोभा डे तो विवादित tweets की मल्लिका हैं, रियो पर नया क्या है
आज माइकल फेलप्स का नाम हर किसी की जुबान पर है लेकिन सफलता की बुलंदी पर बैठे इस सितारे की लाइफ के कुछ ग्रे शेड भी है जो हमेशा उस वक्त याद आ जाते हैं जब भी फेलप्स कोई बड़ा कीर्तिमान करते हैं।
हार के बाद बोले बिंद्रा..मेरा शूटिंग करियर यहीं खत्म होता है..
बात साल 2014 की है जब रिकार्डों के इस बादशाह पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। फेलप्स पर शराब के अत्यधिक नशे में गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड और टनल में गलत लाइन में गाड़ी चलाने का आरोप था। जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। कुछ मीडिया तंत्रों ने तो तब फेलप्स की काफी आलोचना भी की थी। माइकल को साल 2004 में भी शराब का सेवन कर कार चलाने के जुर्म में सजा हो चुकी है।
दीपा करमाकर को कोच नंदी ने किया 'नजर-बंद'
माइकल फेलप्स को स्विमिंग पूल में उनकी स्वर्णिम सफलताओं के कारण 'बाल्टीमोर बुलेट' और 'फ्लाइंग फिश' जैसे निक नेम मिले हुये हैं।
आईये डालते हैं उनके लाइफ हिस्ट्री और करियर पर एक नजर...
- माइकल फेलप्स का जन्म जून 30, 1985 बाल्टिमॉर, मेरीलैंड में हुआ था।
- उनके नाम तैराकी के सात विश्व कीर्तिमान हैं।
- उनके नाम पर किसी भी एक ओलंपिक मे सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकार्ड है।
- माइकल फेलप्स ने 21 ओलंपिक पदक जीते हैं।
- माइकल फेलप्स को अपने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिताबों और विश्व कीर्तिमानों, के परिणामस्वरूप वर्ष 2003, 2004, 2006 और 2007 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- साल 2001, 2002, 2003, 2004, 2006 और 2007 मे अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे।
- अभी तक माइकल फेलप्स ने अपने कैरियर में कुल 48 पदक जीते हैं जिसमें 40 स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य है।
- माइकल फेलप्स मिस कैलोफोर्निया निकोल जानसन के साथ अपने निजी रिश्तों को भी लेकर काफी चर्चित रह चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
