रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, 70 मिनट के अंतर में जीते 2 गोल्ड मेडल

रियो ​डी जेनेरियो। ओलंपिक में अबतक सर्वाधिक व्यक्तिगत पदक जीतने वाले माइकल फेलप्स का स्वर्णिम दौर जारी है। इस ओलंपिक में भी वह अबतक तीन स्वर्ण अपने नाम कर चुके हैं। जी हां, माइकल फेलप्स ने मंगलवार को तैराकी के दो मुकाबलों में यह कारनामा किया। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में गोल्ड जीतने में सफलता पाई। रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो

खास बात यह रही कि इस मुकाबले के महज़ 70 मिनट कें बाद फेलप्स ने 4 गुणा 200 मीटर फ्री रिले में भी दिन का दूसरा गोल्ड जीत लिया! इस तरह से देखा जाए तो फेलप्स अबतक 21 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 170 से भी अधिक देशों से प्रतिभाग कर रहे एक भी एथलीट की हैसियत नहीं है कि वह फेलप्स के आसपास भी भटके।

200 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले में 31 वर्षीय माइकल फेलप्स ने 1.53.36 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि जापान के मासोतो साकाई को सेकंड के 400वें हिस्से से पिछड़ने के कारण सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इसमें हंगरी के टामस केंडेरेसी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। रियो ओलंपिक : भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने कायम रखीं पदक की उम्मीदें, पहुंचे प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

2012 लंदन ओलंपिक में फेलप्स को इसी इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस ने हराया था लेकिन इस बार वह चौथे स्थान पर रहे। फेल्प्स ने इससे पहले रियो ओलंपिक में 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का भी स्वर्ण जीता था।

Story first published: Wednesday, August 10, 2016, 11:36 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+