For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शूमाकर के 50वें जन्मदिन पर परिवार ने जारी किया एक्सीडेंट से पहले का Video,सामने आई बड़ी बातें

नई दिल्ली। दिग्गज फॉर्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर के घायल होने को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। शूमाकर अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करते थे। उन्होंने ने अपने प्रशंसकों को हमेशा सराहा। शूमाकर बीते बुधवार को 50 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनके परिवार वालों ने उनका एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 30 अक्टूबर 2013 को रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में कई खास बातें सामने आई हैं।

वीडियो में उन्होंने अपने करियर की सबसे भावनात्मक जीत सुजुका 2000 को बताया। उन्होंने बताया कि क्यों 2000 जपानी ग्रां प्रि उनके लिए खास थी। अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे की वजह उन्होंने सुधार के नए तरीकों को ढूंढना बताया। यह वीडियो 29 दिसंबर 2013 को हुए शूमाकर के स्कींग एक्सीडेंट से पहले का है। इस एक्सीडेंट की वजह से उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। पिछले पांच वर्षो से इस चोट से जूझ रहे हैं और बोल नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि फ्रेंच एल्प्स में शूमाकर स्कीइंग करते समय चट्टानों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह करीब 189 दिन कोमा में रहे। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वह स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित अपने घर में वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 10:25 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+