For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दुखद खबर: कोमा से निकलकर आए माइकल शुमाकर को लकवा मारा, बोलने-चलने में असमर्थ

जीनेवा। दुनिया के नंबर वन फार्मूला वन ड्राइवर और सात बार के चैपियंन माइकल शुमाकर के समर्थकों के लिए ए‍क बेहद दुख भरी खबर है। कुछ समय पहले ही मौत से जंग जीत कर वापस लौटे जर्मन चालक माइकल शुमाकर को लकवा मार गया है। अब वो ना बोल सकते हैं और ना ही चल सकते हैं। यह जानकारी शुमाकर के दोस्‍त और फार्मूला वन के पूर्व ड्राइवर फिलिप स्‍ट्रीफ ने यह जानकारी दी।

मालूम हो कि अभी कुछ माह पहले ही माइकल शुमाकर कोमा से बाहर आए थे। वो फ्रांस में आल्प्स पर्वत पर स्कीइंग के दौरान गिर गये थे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। शुमाकर के दोस्‍त ने बताया कि वो ठीक हैं पर चल फिर पाने में उन्‍हें दिक्‍कत हो रही है। वह फिलहाल व्‍हीलचेयर के सहारे चल रहे हैं।

स्‍ट्रीफ ने बताया शूमाकर को इतनी गहरी चोट लगी थी कि उससे उबरे में उन्‍हें कई वर्ष लग जाएंगे। हालांकि उन्‍होंने यह भी आशंका जाहिर की है कि शूमाकर के लिए वापस पूरी तरह से ठीक होना आसान नहीं है। गौरतलब है कि शुमाकर फार्मूला वन के सबसे सफल चालक रहे हैं और उन्होंने 91 बार ग्रांप्री प्रतियोगिता जीती है। उन्होंने बेनेटन और फेरारी टीम से जीत दर्ज की है। स्वीट्जरलैंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे शुमाकर ने 2012 में सन्यास ले लिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+