विराट को गेंदबाजी करना चाहता है पाक का ये दिग्गज गेंदबाज, गावस्कर के विकेट को बताया खास
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने के फैन आज की युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। चाहें भारत हो या दुनिया का कोई और देश कोहली की फैन फालोइंग हर जगह खूब है। सरहद पार भी कोहली की खूब चर्चा होती है। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की काफी जमकर तारीफ की है। दरअसल अकरम कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी के मुरीद हैं। शायद यही वजह है कि जब उनसे पूछा गया कि वह किसे गेंदबाजी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने एक ही नाम लिया- विराट कोहली।
गल्फ न्यूज से बातचीत में अकरम ने कहा कि निश्चित तौर पर मैं विराट कोहली को गेंदबाजी करना पसंद करुंगा क्योंकि इसमें बड़ा मजा आएगा। कोहली काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं और जब कोई आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करता है तो मुझे हमेशा यही लगता है कि मेरे पास उसे आउट करने का मौका है।
इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने सबसे यादगार विकेट के रूप में भारतीय दिग्गज कप्तान-बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बेशकीमती विकेट सुनील गावस्कर रहेंगे। अगर किसी को बल्लेबाजी की सही तकनीक सीखनी है तो उन्हें सुनील गावस्कर को देखना चाहिए। अकरम ने कहा कि गावस्कर ने बिना हेलमेट के बल्लेबाजी की और हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अकरम ने सचिन तेंदुलकर को लेकर भी बात की और कहा कि सचिन, कोहली जितने आक्रामक नहीं थे, लेकिन टेस्ट मैचों में वो अपना गेंदबाज चुनते थे और परिस्थितियों के हिसाब से खेलते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
