Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी

इनचियॉन। ओंगनियोन इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में पेंबा तमांग, गुरप्रीत सिंह और विजय कुमार की भारतीय टीम ने कुल 1740-64एक्स अंक हासिल करते हुए रजत पर निशाना साधा है। तमांग ने 288-22एक्स, ग्रुरप्रीत ने 292-25एक्स और ने 285-21एक्स अंक बनाए। स्पर्धा का स्वर्ण चीन ने जीता, जबकि कांस्य पदक मेजबान दक्षिण कोरिया के नाम रहा।

व्यक्तिगत स्पर्धा में हालांकि इनमें से कोई भी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सका। तमांग, गुरप्रीत और विजय व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: आठवां, नौवां और 12वां स्थान हासिल कर सके। व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण कतर के ओलेग एंगचेव ने स्वर्ण, जबकि चीन के जिन ने रजत पदक हासिल किया। सिंगापुर के बिन गाई ने कांस्य जीता। गुरप्रीत ने कहा, "यह हमारा आखिरी मुकाबला था और हम पर काफी दबाव था।"

विजय ने हालांकि इस बात पर खुशी जताई कि वे टूर्नामेंट से खाली हाथ नहीं लौटेंगे। विजय ने कहा, "मैंने अपना एमआरआई स्कैन करवाया है, जिसमें पता चला है कि सर्वाइकल स्पांडीलाइटिस है। घर लौटते ही मैं ऑपरेशन करवाऊंगा, जिसकी वजह से मैं 20 दिनों के लिए खेल से दूर रह सकता हूं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+