Youtube पर फेमस हैं चहल का विकेट लेने वाली धनश्री, गुरु रंधावा के साथ कर चुकी हैं म्यूजिक वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का शनिवार को रोका हो गया है। इस का मतलब है कि चहल बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद युजवेंद्र चहल और उनकी होने वाली जीवन साथी धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। चहल के रोके की खबर सामने आने के बाद ही कुछ देर में यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चहल ट्रेंडिंग में आ गये।
और पढ़ें: बड़ी खबर: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान समेत 4 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना
चहल के साथ रिश्ता जुड़ने के साथ ही फैन्स अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर कौन हैं धनश्री वर्मा जिसकी गुगली पर चहल अपना विकेट गंवा बैठे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऐसा नहीं है कि चहल से रिश्ता जुड़ने के बाद ही धनश्री को लोग जानते हैं, वह पहले से ही सोशल मीडिया क्वीन हैं।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ICC ने टाला 2021 का महिला विश्व कप, देखें नया शेड्यूल

सोशल मीडिया क्वीन है धनश्री वर्मा
उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल की होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा एक प्रोफेशनल डांसर, कॉरियोग्रॉफर, यूट्यूब स्टार और टिकटॉक पर भी काफी फेमस हैं। धनश्री का अपना खुद का यूट्यूब चैनल है जिस पर उनके करीब 1.5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है, जबकि इस्टाग्राम पर उन्हें 4.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते है।

गुरु रंधावा के साथ कर चुकी हैं काम
धनश्री वर्मा मेडिकल स्टूडेंट रह चुकी हैं और पेशे से वह एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज, नवी मुंबई से अपनी पढाई पूरी की है। इसके बाद वह इसी कॉलेज में काफी समय तक बतौर इंटर्न काम कर रही थी। हालांकि बला की खूबसूरत धनश्री सिर्फ डॉक्टरी तक ही सीमित नहीं रही, उन्होंने मुंबई में मुंबई में रहते हुए मॉडलिंग और डांसिंग में भी अपना हाथ आजमाया और काफी सफलता भी हासिल की। पंजाब के मशहूर प्लेबैक सिंगर गुरु रंधावा के साथ धनश्री एक शानदार म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं।

यूएई बेस्ड भारतीय हैं धनश्री
धनश्री वर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार वह एक यूएई बेसड भारतीय हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई बार चुटकी लेते देखा गया है। इतना ही नहीं रोका होने से पहले युजवेंद्र चहल और उनकी पार्टनर धनश्री वर्मा एक साथ कई बार जिम वर्कशाॉप्स में एक साथ देखे जा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
