अबूधाबी ने पाक..आस्ट्रेलिया सीरीज की मेजबानी की पेशकश की
दुबई 03 जनवरी . वार्ता . अबू धाबी क्रिकेट परिषद.एडीसीसी. ने सुरक्षा कारणों से खटाई में पडती दिख रही पाकिस्तान..आस्ट्रेलिया शृंखला की मेजबानी की पेशकश की है
एडीसीसी के अध्यक्ष दिलावर मनी ने दैनिक .गल्फ न्यूज. के साथ बातचीत के दौरान यहां कहा.. यदि आस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए मना करती है. तो हम हम पाकिस्तान की आेर से यह शृंखला अपने यहां आयोजित करने के लिए तैयार हैं1 अभी तक हमसे इस बारे में बात नहीं की गयी है. लेकिन दोनों देशों की आपसी भिडंत का आयोजन करके हमें अच्छा लगेगा1.. उन्होंने कहा.. हम नवंबर में अंतरराष्ट्रीय मैचों का भी आयोजन करने की योजना बना रहे हैं. जिसमें भारत समेत कुछ टीमों को न्योता दिया गया है1 कुछ टीमों का उस दौरान कहीं खेलने का कार्यक्रम नहीं है. इसलिए हम उनसे बातचीत कर रहे हैं1.. गौरतलब है कि पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच 2002 में होने वाली शृंखला भी सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर पाकिस्तान के बजाय श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और शारजाह में आयोजित की गयी थी
रिषभ.वर्मा.1128वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications