सानिया को दुबई ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री
दुबई, 25 फरवरीः भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को मंगलवार से शुरू हो रहे दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है. सानिया ने वर्ष 2005 में विश्व की सात नंबर की खिलाड़ी रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को हराकर यहां खिताब जीता था. यह उनकी बेहतरीन जीतों में से एक है. घुटने की चोट के कारण वह गत वर्ष यहां बार्कले दुबई टेनिस चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाई थी.
समाचारपत्र 'गल्फ न्यूज" ने सानिया के हवाले से कहा कि वर्ष 2007 मेरे लिए मिला जुला वर्ष रहा. सर्जरी के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन मैं सौभाग्यशाली रही जो वापसी कर सकी. अमरीका में मेरे लिए ये गर्मिया अच्छी रहीं और वहां मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. अंतत. मेरे लिए यह बुरा साल नहीं रहा. मेरे लिए यह वर्ष अच्छा रहा. संभवतया सर्वश्रेष्ठ वर्ष.
21 वर्षीय हैदराबादी बाला ने कहा कि समय के साथ चीजों में बदलाव आया है और सालभर मीडिया की सुखियों में रहने के कारण एक खिलाड़ी के तौर पर और परिपक्व हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है. एक व्यक्ति और टेनिस खिलाड़ी के तौर पर मैं और परिपक्व हो गई हूं.
शुरूआत में यह मुश्किल था. आप इस चीज को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आप कैमरों से घिरे रहते हैं और आपको इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
मैं बिल्कुल सामान्य होकर बात करती हूं. यह इसलिए नहीं कि मैं इसकी आदी हो गई हूं, लेकिन इसके अलावा मेरे पास कोई और चारा नहीं है. दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताब पाने के लिए सानिया को जस्टिन हेनिन, मारिया शारापोआ, नादिया पेत्रोवा, येलेना जांकोविच और एमेली मोरेस्मो जैसी दिग्गज खिलाड़ियों से भिड़ना होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications