IPL 2021 DC vs SRH: अमित मिश्रा के सामने है ये बड़ा डबल रिकॉर्ड, साहा भी हैं कतार में
दुबईः आईपीएल 2021 का यूएई लेग रोमांच पकड़ता जा रहा है और यहां 22 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा यह मुकाबला आईपीएल 2021 सीजन का 33वां मैच होगा।
दिल्ली कैपिटल्स टीम यूएई लेग शुरू होने से पहले अंक तालिका में नंबर एक पर थी और अब वह नंबर दो पर चली गई है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के यूएई लेग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात दी। दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में छह मैच जीतने के साथ 12 अंक बटोर चुकी है और उसका रन रेट भी काफी अच्छा है जबकि उसके सामने इस सीजन की सबसे कमजोर टीम सनराइजर्स हैदराबाद है।
सनराइजर्स हैदराबाद के सात मैचों में केवल 2 अंक हैं क्योंकि उनको 6 मुकाबलों में हार मिली और एकमात्र मैच में जीत मिली और इसके साथ ही उन करंट रन रेट बहुत खराब है। इस टीम के वरिष्ठ लगी स्पिनर राशिद खान पहले ही कह चुके हैं कि वे हर मैच को फाइनल की तरह के लेंगे।
इस मैच में आपको कुछ अच्छे रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं जिसमें अमित मिश्रा ऐसे पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जो दिल्ली के लिए आईपीएल में 100वां मैच खेलेंगे। अमित मिश्रा एक वरिष्ठ लेग स्पिनर है और लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं जिसके चलते वे लसिथ मलिंगा का 170 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 5 विकेट दूर हैं। अमित मिश्रा के 166 विकेट है।
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा को भी अपने 2000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए मात्र 13 रनों की दरकार है। रिद्धिमान साहा T20 स्पेशलिस्ट नहीं माने जाते लेकिन आईपीएल में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली है।
एक और टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं जो अपने 4000 आईपीएल रन पूरे करने से केवल 59 रनों की दूरी पर खड़े हैं। रहाणे का प्लेइंग इलेवन में भी स्थान अभी पक्का नहीं है लेकिन अगर वे खेलते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स की नजर उनसे अच्छी पारियों पर होंगी।
सिद्धार्थ कॉल एक ऐसे बॉलर हैं जिन पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भरोसा करती है और वे इस फ्रेंचाइजी के लिए 50 विकेट पूरे करने से मात्र 2 विकेट दूर खड़े हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
