For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुंबई को हराकर दिल्ली शीर्ष पर

By Staff

इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुँच गई है. डेल्ही डेयरडेविल्स को जीत के लिए सिर्फ़ 117 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने 19वें ओवर में ही तीन विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन उनकी शुरुआत काफ़ी ख़राब रही.

सिर्फ़ एक रन पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे. सनत जयसूर्या की जगह टीम में शामिल ल्यूक रॉन्ची बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए.

तो जेपी ड्यूमिनी भी अपना खाता नहीं खोल पाए. सचिन तेंदुलकर ने पीनल शाह के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन सचिन के 15 रन पर रन आउट होते ही एक बार फिर मुंबई की टीम की मुश्किलें बढ़ गई.

मुश्किल

थोड़े-थोड़े अंतराल पर मुंबई इंडियंस के विकेट गिरते रहे. बाद में ड्वेन ब्रैवो ने 35 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 116 तक पहुँचाने में मदद की.

नैनेस ने दो विकेट चटकाए

अभिषेक नायर ने 18 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई. डेल्ही डेयरडेविल्स की ओर से रजत भाटिया ने तीन विकेट लिए. नैनेस और आशीष नेहरा को दो-दो विकेट मिले.

दिल्ली की टीम को 20 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य मिला. टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की. डेल्ही डेयरडेविल्स को पहला झटका 42 रन पर लगा जब डेविड वॉर्नर 21 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान गौतम गंभीर 19 और तिलकरत्ने दिलशान 17 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन एबी डी वेलियर्स ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने नाबाद 50 रन बनाए और अपनी टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+