Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ashes 2021-22: ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़कर एलेक्स कैरी ने टेस्ट डेब्यू में किया कमाल

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के लिए एशेज टेस्ट में डेब्यू यादगार साबित हुआ है। कैरी ने भारत के ऋषभ पंत को पछाड़ते हुए डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है। वह पुरुष क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू करते हुए आठ या उससे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया है।

कैरी ने एशेज सीरीज के पहले गाबा टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि तब हासिल की जब वे चौथे दिन पहले सेशन के दौरान कीपिंग कर रहे थे। तब 30 साल के कैरी ने क्रिस वॉक्स का कैच लिया जो कैमरन ग्रीन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए थे और इंग्लैंड की दूसरी पारी 297 रनों पर ढेर हो गई थी।

कैरी ने इंग्लैंड के क्रिस रीड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टेबर को भी पीछे छोड़ दिया है। इन खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान सात कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया हुआ था। वैसे तो साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम बतौर कीपर अपने पहले टेस्ट में नौ कैच लेने का रिकॉर्ड है लेकिन वे इससे पहले एक टेस्ट मैच बिना कीपिंग किए हुए ही खेल चुके थे।

कैरी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो गई है। वे टेस्ट मैचों में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 17वें बॉलर बन गए हैं। वे शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के बाद तीसरे कंगारू खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंन यह उपलब्धि दर्ज की है।

इन सभी प्रयासों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए केवल 20 रनों की दरकार थी और कंगारूओं ने 5.1 ओवर में ही मार्कस हैरिस का विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरुवार को एडिलेड में होगा।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 10:34 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+