For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नाइट राइडर्स की हार का सिलसिला जारी

By Staff

शुक्रवार को दक्षिण अफ़्रीका के ईस्ट लंदन में हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ रन से मात दी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए.

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 139 रन ही बना सकी. आईपीएल-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ये पाँचवीं हार है. अंक तालिका में शाहरुख़ ख़ान की टीम सबसे नीचे है.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस की ख़राब शुरुआत हुई क्योंकि सनत जयसूर्या सिर्फ़ सात रन बनाकर आउट हो गए.

प्रयोग के तौर पर हरभजन सिंह को तीसरे नंबर पर उतारा गया. लेकिन भज्जी भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और छह रन ही बना पाए. सचिन ने एक बार फिर अच्छी बल्लेबाज़ी की.

पारी

लेकिन एक बार फिर जब ये लग रहा था कि वे जम रहे हैं, सचिन आउट हो गए. सचिन ने 34 रन बनाए. बाद में जेपी ड्यूमिनी ने अच्छी पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में मदद की.

हॉज की बेहतरीन पारी बेकार गई

उन्होंने 52 रनों की नाबाद पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 148 रन बनाए.

इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बहुत ख़राब शुरुआत की. सौरभ गांगुली ने क्रिस गेल के साथ पारी की शुरुआत की.

लेकिन सौरभ गांगुली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जबकि क्रिस गेल सिर्फ़ सात रन ही बना पाए.

इसके बाद ब्रैड हॉज और वैन विक ने पारी संभाली और स्कोर को 97 रन तक ले गए. वैन विक के 32 रन के निजी स्कोर पर आउट होते ही कोलकाता की पारी फिर लड़खड़ा गई.

लेकिन ब्रैड हॉज मोर्चा संभाले रहे. हॉज 73 रन बनाकर आउट हुए. उस समय कोलकाता का स्कोर 130 रन था. लेकिन उनकी टीम 20 ओवरों में 139 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियंस की ओर से ज़हीर ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी की और तीन अहम विकेट लिए. मुंबई इंडियंस के अब छह मैचों में सात अंक हो चुके हैं. जबकि कोलकाता के खाते में सिर्फ़ तीन अंक हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+