जब शाहरुख से फैन ने कहा- KKR तो जज्बातों से खेल रही है, तो किंग खान ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का रोमांच पूरे शबाब पर हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स भी छाए हुए हैं, केकेआर टीम के सह मालिक शाहरुख खान भी अपने फैंस को दुखी होने का मौका नहीं देते हैं, हाल ही में शाहरुख खान ने आस्क एसआरके (Ask SRK) सेशन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के हर सवाल का जवाब बखूबी दिया है लेकिन एक जवाब ने सबका दिल चुरा लिया, दरअसल सेशन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Rider) टीम को एक फैंस ने कहा कि इस बार तो केकेआर क्रिकेट नहीं फैंस के जज्बातों के साथ खेल रही है, जिस पर शाहरुख ने उसे ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर फैन तो हैरान ही रह गया बल्कि सोशल मीडिया पर लोग किंग खान की बातें करने लगे।
टीम के फैन ने किंग खान से कहा कि क्या लगता है कोलकाता जीतेगी सर, इस बार?, KKR तो क्रिकेट नहीं FANS के जस्बात के साथ खेल रही है... #AskSRK, जिस पर हरदिल अजीज शाहरुख ने कहा कि 'अरे मेरी सोचो मेरे दिल पर क्या बीत रही है? ', शाहरुख का ये जवाब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और लोग शाहरुख और उनकी टीम पर जबरदस्त कमेंट करने लगे।
आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख, टीम के राहुल त्रिपाठी पर दिए गए कमेंट की वजह से भी काफी चर्चित थे, दरअसल 7 अक्टूबर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेल गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई की टीम केकेआर से जीतते-जीतते हार गई थी, इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 21वें मैच में अबुधाबी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से पराजित कर दिया था, जीत के हीरो थे KKR के ओपनर राहुल त्रिपाठी।
'राहुल, नाम तो सुना ही होगा'
जिन्होंने 51 गेंदों पर 81 रन, आठ चौके और तीन छक्के ने तूफानी पारी खेली, जिसके बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया था, लेकिन अवार्ड समारोह अपनी टीम की जीत से गदगद शाहरुख उस वक्त अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए जब राहुल त्रिपाठी को 'मैन ऑफ द मैच' सम्मान से सम्मानित किया जा रहा था। उन्होंने अवार्ड फंक्शन में चिल्ला कर अपनी फिल्म का मशहूर संवाद 'राहुल, नाम तो सुना ही होगा' कहा, जिसे सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग बहुत जोर-जोर से हंसने लगे थे, किंग खान का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

