Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के बायो से हटाया 'Indian Cricketer'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है जिसमे तीनों ही फॉर्मेट की टीम का ऐलान किया गया है और इन तीनों ही फॉर्मेट की टीमों रोहित शर्मा का नाम नहीं है। रोहित शर्मा आईपीएल में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से पिछले कुछ मैच में वह टीम से बाहर हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से रोहित की चोट को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, सिर्फ इतना कहा गया है कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है।

बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के ऐलान के बाद जिस तरह से रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के नेट में प्रैक्टिस का वीडियो सामने आया था, उसके बाद रोहित की फिटनेस की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल खड़ा हो गया था। रोहित के इस वीडियो के बाद बीसीसीआई के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे। यहां तक कि पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी रोहित की फिटनेस को लेकर सवाल पूछा और कहा कि फैंस को यह जानने का अधिकार है कि रोहित की चोट कैसी है, इसमे पारदर्शिता होनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जिस तरह से रोहित शर्मा के नाम को टीम में शामिल नहीं किया गया, उसके बाद कई लोगों ने इसे रोहित के प्रति अन्याय बताया और बीसीसआई के फैसले का विरोध किया। इस बीच रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट के बायो में से इंडियन क्रिकेटर शब्द को हटा लिया है। रोहित शर्मा के इस कदम से एक बार फिर से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+