IPL 2020: RR टॉप पर, CSK हुई सबसे नीचे, किसने सोची थी प्वाइंट टेबल की यह स्थिति
नई दिल्लीः आईपीएल 2020 के 11 मुकाबलों के बाद अंक तालिका की स्थिति बड़ी रोचक है। इस समय तक 6 टीमों ने अपने 3 मैच खेल लिए हैं और दो टीमों के 2-2 मुकाबले हुए हैं। ये टीमें हैं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स जिनको आज अपने तीसरे मुकाबले में एक-दूसरे का आमना-सामना करना होगा।
अंक तालिका की रोचक स्थिति टीमों की स्टेंडिंग है जिसमें स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स 4 अंकों के साथ सबसे ऊपर है क्योंकि उसने अपने दोनों मैच जीते हैं।

अंक तालिका की रोचक स्थिति-
इस समय चार अंक केवल दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हैं लेकिन उनका रन रेट राजस्थान की टीम से बेहतर नहीं है।
टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन रन रेट वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब बनी हुई है जिनका प्लस 1.498 का रन रेट है और यह टीम 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। पंजाब की टीम प्रतियोगिता की एकमात्र टीम है जिसका रन रेट प्लस में होने के बावजूद 1 से ऊपर है।
IPL 2020: सनराइजर्स के खिलाफ ये गलतियां करना दिल्ली कैपिटल्स को पड़ गया भारी

सबसे खराब हालत CSK की-
सबसे खराब हालत महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की है जो 3 मैचों में 2 अंक और प्रतियोगिता में अब तक सबसे खराब रन रेट के चलते सबसे निचले पायदान पर है। दरअसल मैदान के बाहर की चीजें 22 गज की पट्टी के इर्द-गिर्द भी अपना असर दिखा रही हैं। हाल ही में चर्चा फिर से है कि सीएसके ने सुरेश रैना के साथ अपना पल्ला झाड़ लिया है जबकि बाए हाथ के बल्लेबाज ने टीम से खेलने के संकेत दिए थे।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस पांचवे स्थान पर है लेकिन उसका रन रेट काफी बेहतर है, लेकिन एसआरच और केकेआर के लिए ये बात नहीं कही जा सकती जो क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

अब पलटवार करेंगी बड़ी टीमें-
कुल मिलाकर यह स्थिति दिलचस्प है और किसने सोचा था राजस्थान रॉयल्स जैसी अपेक्षाकृत कमतर टीम 11 दिनों के बाद टॉप पर होगी और सीएसके सबसे निचले पायदान पर जूझती मिलेगी।
हालांकि केवल यही कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडिंयस बहुत बड़ी टीमें हैं और खासकर चेन्नई के लिए इस बात की प्रबल संभावना है कि यह पलटवार करेगी क्योंक टीम को लंबा ब्रेक मिला हुआ है जिसमें उनके पास सोचने के लिए पर्याप्त समय होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
