IND vs AUS: भारत की वापसी के बीच तीसरा दिन समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को 54 रनों की बढ़त
नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का सुनहरा सफर अपने अंतिम पड़ाव पर आकर भी पूरे रोमांच के साथ गुजर रहा है। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया के पास 54 रनों की बढ़त है लेकिन मैच पर अपनी पकड़ खोते दिख रहे भारत की वापसी हुई है। भारती टीम ने पहली पारी में 336 रन बनाए हैं जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। मुकाबला टक्कर का है, हालांकि वार्नर की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के पास थोड़ी बढ़त है।
गाबा टेस्ट का तीसरा दिन एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के उतार-चढ़ाव के नाम रहा जहां पर शुरुआत तो ऑस्ट्रेलिया ने खुद को ऊपर रखकर की लेकिन बाद में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने इस दिन पर अपना नाम लिख दिया।
ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन 2 विकेट खो दिए थे और पुजारा व रहाणे ने बेहतर तरीके से क्रीज पर टिकना शुरू किया। दोनो ही बखूबी जम गए थे लेकिन 25 रनों के स्कोर पर पुजारा को हेजलवुड ने चलता कर दिया। उन्होंने 94 गेंदों का सामना किया। जबकि 93 गेंदों का सामना कर चुके रहाणे को 37 रनों के निजी स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने चलता किया।
मयंक अग्रवाल भी 75 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए जिनको हेजलवुड ने आउट कराया। फिर पंत भी क्रीज का साथ 23 रन बनाकर छोड़ गए। यहां 6 विकेट 186 रनों पर गिर गए थे। उसके बाद भारतीय टीम को सुंदर और ठाकुर ने 7वें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी देकर मैच को जीवंत कर दिया। इन दोनों ने ब्रिस्बेन में 7वें विकेट लिए सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी टेस्ट मैच में कर डाली।
शार्दुल 67 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 115 गेंदों पर यह पारी खेली। सुंदर भी 9वे विकेट के रूप में 144 गेंदों पर 62 रन बनाकर स्टॉर्क की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद भारतीय टीम ज्यादा संघर्ष नहीं कर सकी और 336 रनों पर ऑल-आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर 5 विकेट लिए। पैट कमिंस और मिशेल स्टॉर्क को 2-2 विकेट मिले। केवल एक विकेट नाथन लियोन के खाते में आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
