रोहित ने कहा- अभी तक 1 गेंद भी नहीं फेंक पाए हैं हार्दिक, बताया कब तक करेंगे गेंदबाजी
नई दिल्लीः अगर कोई बड़ा खिलाड़ी इस समय वाकई में अपनी टीम को मुसीबत में डालता दिखता है तो वह हार्दिक पांड्या है। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ से पहले बाहर करने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या अब ऑलराउंडर के नाम पर मजाक बनते जा रहे हैं। बल्ला चल नहीं रहा है और गेंद अब वे केवल सपने में करते हैं।
वैसे आईपीएल की टीमें बीसीसीआई के साथ करीब से मिलकर काम करती हैं। हार्दिक की गेंदबाजी को शायद वर्ल्ड कप के लिए बचाकर रखा हो लेकिन सच यह है कि आईपीएल में वे गेंद डालते नजर नहीं आए।

हार्दिक क्या वर्ल्ड कप में बॉलिंग करेंगे?
अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को खुलासा किया कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में वापसी के करीब नहीं हैं। पिछले तीन वर्षों में, नियमित अंतराल पर चोटों और उसके बाद की सर्जरी ने हार्दिक को पूरी तरह से गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में गेंदबाजी की लेकिन बार-बार पीठ पकड़ते नजर आए।
34 वर्षीय रोहित ने कहा कि पांड्या मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में हैं। हार्दिक यूएई में ही 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे 2021 टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं। 27 वर्षीय को मेगा इवेंट से पहले कुछ आराम मिलना तय है।
पाकिस्तान ने T20 WC के लिए बदली अपनी टीम, शोएब अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कब तक बॉलिंग कर सकते हैं हार्दिक पांड्या-
रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "हार्दिक ने अभी तक गेंदबाजी नहीं की है। इसलिए फिजियो, ट्रेनर, मेडिकल टीम उनकी गेंदबाजी पर काम कर रही है। अब तक, मुझे केवल इतना पता है कि उन्होंने अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी है। लेकिन हम एक समय में एक गेम लेना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह कहां खड़ा है। "
रोहित ने आगे कहा, "उन्होंने आज भी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन वह दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं। इसलिए, अगले एक हफ्ते में या उसके बाद में वह गेंदबाजी करने में सक्षम हो सकते है - केवल डॉक्टर या फिजियो ही इस पर अपडेट दे पाएंगे।"

रोहित ने कहा- हार्दिक अपने प्रदर्शन से निराश होंगे
रोहित ने यह भी कहा कि हार्दिक आईपीएल 2021 में जिस तरह से बल्लेबाजी करते थे, उससे खुश नहीं थे। मौजूदा संस्करण में 11 पारियों में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14.11 के औसत और 113.39 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए।
हालांकि रोहित ने उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी पहले भी कठिन परिस्थितियों से वापस आया है।
एमआई के लिए इस बार कई मुश्किलें रही। इस टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जिताने की क्षमता रखते हैं लेकिन इस बार वे चल नहीं सके। रोहित पूरे सीजन में केवल औसत रहे। हार्दिक सुपर फेल रहे और सूर्यकुमार यादव ने एक दो ही अच्छी पारियां खेली। ईशान किशन ने भी यही किया। कीरोन पोलार्ड ने दमखम नहीं दिखाया। केवल बॉलिंग में बुमराह चले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
