ENG vs NZ 1st Test: ड्रीम11 टिप्स, प्लेइंग XI की जानकारी, मैच प्रीव्यू
नई दिल्लीः इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो रहा है। भारतीय समय अनुसार आप यह मैच दोपहर 3:30 बजे से देख सकेंगे जहां पर जो रूट की कप्तानी में इंग्लिश टीम अपने लंबे समर सीजन की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। केन विलियमसन की टीम के लिए यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एक तरीके रिहर्सल होगी क्योंकि उनको इसी धरती पर 18 जून को भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है।
न्यूजीलैंड की टीम अंग्रेजों के सामने अपने आप को आजमाना चाहेगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन की पहचान भी करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लिश टीम भारत में एक खराब टेस्ट सीरीज खेल कर आ रही है और वह जीत के साथ अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करना चाहेगी क्योंकि इसके बाद अगस्त में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ है जो कि निश्चित तौर पर बड़ी प्रतियोगिता है।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में इस सीरीज का प्रसारण करेगा। आप सोनी लिव पर मैचों की लाइव स्ट्रीम अपने मोबाइल के जरिए भी देख सकते है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की dream11 फेंटेसी क्रिकेट के लिए किस तरह की प्लेइंग इलेवन हो सकती है-
बल्लेबाज- जो रूट, रोरी बर्न्स, केन विलियमसन, रॉस टेलर
विकेटकीपर- बीजे वाटलिंग
बॉलर्स- जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, नील वेगनर, काइल जैमीसन
ऑलराउंडर्स- कोलिन डि ग्रेंडहोम, डेन लॉरेंस
संभावित प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोम सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), ओली पोप, डैन लॉरेंस, जेम्स ब्रेसी (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, टॉम ब्लंडेल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
