Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज, BCCI लोकपाल के पास पहुंचा हितों में टकराव का मामला

नई दिल्ली: हाल के दिनों में कई भारतीय क्रिकेटरों के साथ 'हितों के टकराव' का मुद्दा छाया हुआ है। भारत के पूर्व मध्यक्रम के दिग्गज- राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण- सभी को पिछले कुछ वर्षों में हितों के टकराव का सामना करना पड़ा है।

आम तौर पर हितों का टकराव एक ऐसी स्थिति को बताता है, जहां किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत हित उसके पेशेवर हितों के साथ टकराते हैं, और इस कारण व्यक्ति की उसके कर्तव्यों के प्रति वफादारी पर सवाल उठाए जाते हैं। 'हितों के टकराव' के मुद्दे पर हालिया चपेट में जो खिलाड़ी आया है वह वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं।

कोहली पर भी हितों के टकराव का मामला मंडराया-

कोहली पर भी हितों के टकराव का मामला मंडराया-

बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर जस्टिस डीके जैन को एक शिकायत भेजी गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कोहली ने बोर्ड ऑफ इंटरेस्ट नॉर्म्स का उल्लंघन किया है, जैसा कि इनसाइड स्पोर्ट द्वारा रिपोर्ट द्वारा जानकारी दी गई है। कोहली के खिलाफ शिकायतें उसी संजीव गुप्ता ने की हैं, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के खिलाफ हितों के टकराव का मामला दायर किया था।

हार्दिक पांड्या के पुश-अप्स का कोहली ने दिया जवाब, अपना ट्विस्ट जोड़कर शेयर की VIDEO

शिकायतकर्ता ने कहा- कोहली के पास दो पद हैं

शिकायतकर्ता ने कहा- कोहली के पास दो पद हैं

शिकायत के अनुसार कोहली के पास दो पद हैं, एक भारतीय टीम के खिलाड़ी और कप्तान के रूप में और दूसरा खेल विपणन कंपनी के निदेशक के रूप में, इस कंपनी ने साथी भारतीय क्रिकेटरों के साथ अनुबंधित करती है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया और कहा कि यह बीसीसीआई के नियम 38 (4) का सरासर उल्लंघन है जिसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है।

भारत को उसकी ही धरती पर कौन हराएगा- हॉग ने ऑस्ट्रेलिया से पहले लिया इस टीम का नाम

शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने यह भी कहा है कि कोहली, विराट कोहली स्पोर्ट्स एलएलपी और कॉर्नरस्टोन वेंचर्स पार्टनर्स एलएलपी में निदेशक हैं। और, इन दोनों कंपनियों में उनके साथी निदेशक कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भी हैं, ये कंपनी भारतीय कप्तान और अन्य क्रिकेटरों के व्यावसायिक हितों को भी संभालती हैं।

संजीव गुप्ता ने BCCI एथिक्स ऑफिसर को सबूत भी सौंपे हैं-

संजीव गुप्ता ने BCCI एथिक्स ऑफिसर को सबूत भी सौंपे हैं-

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों को सही ठहराने के लिए BCCI एथिक्स ऑफिसर को सबूत भी सौंपे हैं। फिलहाल कोहली वर्तमान में क्रिकेट परिदृश्य की अनुपस्थिति में अपना समय घर पर बिता रहे हैं।

भारत ने मार्च के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी आखिरी श्रृंखला देश में COVID-19 के प्रकोप के कारण रद्द हो गई थी। सामान्य तौर पर, कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आरसीबी का नेतृत्व करेंगे जब भी आईपीएल इस साल होगा।

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 14:28 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+