इंग्लैंड के खिलाफ आज के मुकाबले में रोहित शर्मा बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
अहमदाबाद। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में अगर रोहित शर्मा 52 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 2800 रन बनाने वाले रोहित दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि सीरीज के पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, जिसके बाद तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अगर आज रोहित 52 रन बनाते हैं तो विराट कोहली के बाद वह टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 2839 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर रोहित शर्मा आज 52 रन बना लेते हैं तो वो गप्टिल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 88 मैच में 3078 रन बनाए हैं।

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम
हाल ही में विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 77 रनों की पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने इस मील के पत्थर को अपने नाम किया। हालांकि विराट कोहली की 77 रनों की नाबाद पारी भी टीम इंडिया को मैच में बचा नहीं सकी और भारत को मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने तीसरे मैच में 158 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने इस स्कोर को महज 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

आईसीसी की रैंकिंग में 5वे पायदान पर कोहली
हालांकि तीसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन विराट कोहली की शानदार पारी की वजह से वह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुंच गए। विराट कोहली 744 अंकों के साथ आईसीसी की रैंकिंग में पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं केएल राहुल 771 अंकों के साथ चौथे पायदान पर हैं। विराट कोहली केएल राहुल से 27 अंक पीछे हैं। बता दें कि केएल राहुल पिछली तीन पारियों में विफल रहे हैं, उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
