
सामने आईं तस्वीरें
मीराबाई ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''लंबे अर्से बाद परिवार संग अपना जन्मदिन मनाकर खुशी हो रही है। ये जन्मदिन और खास हो गया है, क्योंकि ओलिंपिक मेडल के तौर पर मुझे सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। मुझे शुभकामनाएं देने के लिए सभी का धन्यवाद।''

CM बीरेन ने भी किया सेलिब्रेट
मीराबाई का जन्मदिन मणिपुर के सीएम एन बीरेन ने भी सेलिब्रेट किया। बीरेन ने चानू को अपने घर बुलाया था। मीराबाई जब उनके घर पहुंची तो सामने केट रखा गया था। सीएम बीरेन ने मीराबाई संग केट काटकर इस खास माैके यादगार बनाया। बीरेन ने अपने फेसबुक पेज पर भी इस माैके का वीडियो शेयर किया आैर साथ ही मीराबाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इससे पहले सीएम बिरेन ने ऐलान किया था कि मीराबाई को मणिपुर सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। मीराबाई को पुलिस अधीयक की पोस्ट भी दी गई है। वहीं बीसीसीआई भी मीराबाई को सिल्वर मेडल लाने के लिए 50 लाख रूपए की राशि देगी।
'वो हमारे लिए मैच विनर है', केएल राहुल ने इसे माना भारत का नंबर-वन बाॅलर

बताया था मेडल जीतने का टर्निंग प्वाइंट
मीराबाई ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वह वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। मैच के बाद मीराबाई ने वो टर्निंग प्वाइंट बताया था जहां से उन्हें मेडल जीतने में मदद मिली। मीराबाई ने कहा था, 'हमारे लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले यूएस जाकर तैयारी करने का फैसला टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। हमने पहले लॉकडाउन के दौरान प्रैक्टिस शुरू की थी और अक्टूबर में टॉप्स से ओलंपिक से एक हफ्ता पहले यूएस जाकर ट्रेनिंग करने और तैयारी करने की अपील की। हमें जल्द ही इसकी इजाजत मिल गई और ट्रेनिंग पर आने वाले 60 लाख रुपये खर्च को भी आवंटित कर दिया गया। यूएस में की गई ट्रेनिंग से मुझे काफी मदद मिली जिसके चलते प्रदर्शन में सुधार हुआ और मैं ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल कर सकी।'


Click it and Unblock the Notifications
