देश के सबसे बड़े 'खेल रत्न' के लिए विराट कोहली और मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवा तुके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और देश की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए किया गया है। सेलेक्शन कमेटी ने सोमवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए इन दोनों के नामों की सिफारिश की। बता दें कि यदि केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मंजूरी मिल जाती है तो विराट कोहली राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले साल 1997 में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को और 2007 में विश्व कप विजेता कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें-VIDEO: WWE की सबसे खतरनाक फाइट! कान में पेचकस डालकर किया घायल, खून की हुई उल्टियां

वहीं मीराबाई चानू की अगर बात करें तो चानू ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था जिसके चलते उनके नाम की सिफारिश की गई है। चानू ने 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। सूत्रों के मुताबिक, शटलर किदाम्बी श्रीकांत के नाम पर भी चर्चा की गई। गौरतलब हो कि साल 1991 से शुरू किया गया खेल रत्न पुरस्कार अब तक केवल 34 खिलाड़ियों को दिया गया है। इनमें केवल दो क्रिकेटर शामिल हैं। वहीं यह देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। ऐसे में विराट के नाम यह एक औऱ बड़ी उपलब्धि के रूप में जुड़ सकता है।

Story first published: Monday, September 17, 2018, 15:56 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+