एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू, ये रही वजह
नई दिल्ली। इसी महीने यानी की 18 अगस्त से जकार्ता इंडोनेशइया में होने वाले एशियाई खेलों से पहले भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विश्व चैंपियन और स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं मीराबाई चानू एशियाई खेलों से चोट के चलते बाहर हो गई हैं। हालांकि जाने माने फीजियो हीथ मैथ्यूज ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है, लेकिन तैयारियों के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचा है, जिसके चलते उन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने इस बाबत इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। गौरतलब हो कि चानू करीब दो महीने से ठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से जूझ रही है और उन्हें अभी भी पूरी तरह से भार उठाने का अभ्यास नहीं किया है, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया है।
Weightlifter Saikhom Mirabai Chanu will not participate in the Asian Games. She had written a letter to Indian Weightlifting Federation requesting them to give her rest as she is not currently fit, owing to a backache, and wants to prepare for Olympics qualifier. (file pic) pic.twitter.com/7Q198b9Yka
— ANI (@ANI) August 7, 2018
गोरतलब हो कि उन्होंने कई डॉक्टरों से सलाह ली थी लेकिन तब उऩकी इस तकलीफ का पता नहीं चल सका था। हालांकि जब रविवार को उन्होंने फिर से अभ्यास करना शुरू किया तो उन्हें दिक्कत होने लगी जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया। वहीं चानू का कहना है कि ओलिंपिक क्वालिफायर स्पर्धा में कम समय बचा है और वह एशियाई खेलों से ज्यादा जरूरी है। बता दें कि अश्गाबात में एक नवंबर से विश्व चैम्पियनशिप शुरू होने वाली है जो इस साल ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए पहली प्रतियोगिता है। गौरतलब हो कि मणिपुर की इस खिलाड़ी ने पिछले साल नवंबर में विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलो भारवर्ग में 194 (85किग्रा+109किग्रा) का भार उठा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
