IPL के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को देनी होगी दोहरी परीक्षा
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन का 10 नवंबर को अंत हो रहा है। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यूं तो मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है, इस बार भी मुंबई आईपीएल की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मंगलवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। रोहित शर्मा अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं, यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। लेकिन खुद रोहित शर्मा ने पिछले दो मैचों में टीम में वापसी करके अपनी फिटनेस साबित करने की कोशिश की, हालांकि वह दोनों ही इनिंग में रन नहीं बना सके।
फिटनेस पर रहेगी बीसीसीआई की नजर
आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एक तरफ जहां रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को खिताब जीतते देखना चाहेंगे तो दूसरी तरफ उनपर खुद रन बनाने का भारी दबाव रहेगा। फाइनल मुकाबले के जरिए रोहित शर्मा बीसीसीआई के अधिकारियों को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी क्योंकि उनकी फिटनेस अभी भी बीसीसीआई के लिए कटघरे में है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं से कहा है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित की फिटनेस पर मैदान में नजर रखें।
फिटनेस पर रहेगी नजर
बीसीसीआई के सूत्र के अनुसार रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं, वह जल्दी ही टीम में वापसी करना चाहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना चाहते हैं। सेलेक्टर्स उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर नजर रखेंगे, अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। बीसीसीआई के अधिकारी से जब पूछा गया कि अगर रोहित कल के मैच में शतक लगाते हैं तो क्या वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे, इसपर बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई कभी भी उनके लिए फ्लाइट का इंतजाम कर सकती है। यह कोई समस्या नहीं है, अहम बात यह है कि फ्लाइट लेने से पहले वह फिट हो।
जोखिम नही लेना चाहती बीसीसीआई
फिलहाल यह साफ है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को लेकर कोई दांव नहीं खेलना चाहती है। ऐस में साफ है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में शायद शामिल ना हो सके, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या वह टेस्ट व टी-20 टीम में शामिल हो सकते हैं। 12 नवंबर को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रही है लेकिन रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं जाएंगे, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या वह बाद में टीम में जगह हासिल करने में सफल होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
