भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे मिचेल जॉनसन
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम के लिए राहत की खबर आयी है। 6 जनवरी से शुरु हो रहे आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन नहीं खेलेंगे।
तीसरे टेस्ट मैच में लंबे स्पेल डालने के चलते जॉनसन के दायें हाथ में खिचाव आ गया है जिसके चलते वो आखिरी टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। उनके फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कॉन्टोरिस ने कहा कि जब जॉनसन पूरी तरह फिट नहीं हो जाते उन्हें आराम की जरूरत है। एलेक्स ने कहा कि जॉनसन अगला टेस्ट नहीं खेल सकते हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इंग्लैंड और भारत के साथ त्रिकोणीय एकदिवसीय मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के कोच डारेन लेहमैन कहा कि वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समर सीजन में वह उनके मुख्य गेंदबाज है ऐसे में उनके फिट होने तक वह उन्हें आराम देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जॉनसन के सौ फीसदी फिट होने तक उन्हें आराम दिया जाएगा। इससे पहले अपनी चोट के कारण जॉनसन ने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
