Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ipl auction 2022 test

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला चल रहा है जहां पर आरआर ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। एसआरएच यह मैच घरेलू दर्शकों के सामने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही है। अभी तक इस सीजन में हुए तीनों मैच मेजबान टीम ने हीं जीते थे लेकिन राजस्थान ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए सनराइजर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

टॉप-3 में सभी ने चौथी बार लगाया अर्धशतक

इस मैच में टॉप के तीनों बल्लेबाजों यशस्वी जयसवाल, जॉस बटलर और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए। सबसे तेज पारी जॉस बटलर की रही जिन्होंने 22 गेंद पर 54 रन बनाए। जायसवाल ने 37 गेंदों पर 54 और सैमसन ने 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। निचले क्रम पर हेटमायर ने भी 16 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।

इस जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही है और ट्रेंट बोल्ट ने सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को बिना खाता खोले पहले ओवर में ही आउट कर दिया है। इस मैच में टॉप बल्लेबाजों ने जो अर्धशतक लगाए हैं वह आईपीएल के इतिहास में केवल चौथी बार हुआ है। सबसे पहले आईपीएल में 2012 के सीजन में महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग और केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अर्धशतक लगाए थे। यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुआ था।

अर्शदीप के सेलिब्रेशन में अपने 'आदर्श' शाहीन अफरीदी की नकल! ट्विटर पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के फैंस

आज जो रिकॉर्ड बना है वह बाकियों से खास है

ऐसे ही 5 साल बाद 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केन विलियमसन ने अर्धशतक लगाए थे। ये मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में हुआ था। वही केकेआर की टीम ने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था जब गिल, लिन और आंद्रे रसेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

लेकिन आज जो रिकॉर्ड बना है वह इसलिए खास है क्योंकि बाकी तीनों टीमों ने अपने घरेलू मैदान पर ऐसा किया है और राजस्था रॉयल्स ने 'अवे' मैच में ऐसा किया है।

Story first published: Tuesday, May 16, 2023, 16:22 [IST]
Other articles published on May 16, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+