Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बनीं

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस ने नया इतिहास रच दिया है। यह मुंबई का आईपीएल में 200वां मैच रहा। इसी के साथ यह टीम आईपीएल में 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। इस मुकाबले से पहले मुंबई 115 मैच जीत चुकी है, जबकि 80 मैच हारी है। वहीं 4 बार खिताब भी जीत चुकी है। मुंबई आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है।

इस मामले में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है। बेंगलुरू ने 193 मैच खेले हैं। बेंगलुरू ने 89 मैच जीते हैं तो 97 हारे हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर टीम कभी भी खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई है। तीसरे नंबर पर शाहरूख खान की टीम कोलकाका नाईट राइडर्स है। कोलकाता अभी तक 191 मैच खेल चुकी है जिसमें 97 जीते हैं तो 90 मैच हारी है। कोलकाता 2 बार खिताब भी जीत चुकी है।

चाैथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है जो 190वां मैच मुबई के खिलाफ खेल रही है। दिल्ली अभी तक 82 मैच जीत चुकी है जबकि101 मैच हार चुकी है। पांचवें नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब है। पंजाब टीम ने 189 मैच खेले हैं जिसमें 85 जीते हैं तो 100 मैच हारी है। छठे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिन्होंने 178 मैच खेले हैं, जिसमें 105 जीते हैं, जबकि 71 हारे हैं। सीएसके तीन बार चैंपियन रह चुकी है। सातवें नंबर पर राजस्थान राॅयल्स है जिसने 160 मैच खेले। राजस्थान ने 79 मैच जीते हैं तो 76 मैच हारे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद कम मैच खेलने के मामले में आठवें स्थान पर हैं जो 119 मैच खेल चुकी है जिसमें उसने 61 जीते तो 55 हारे।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 16:58 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+