रोहित शर्मा ने जड़ा तीसरा दोहरा शतक, ट्विटर ने यूं लिए मजे
मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार तीसरी बार दोहरा शतक जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में 2 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा ने मोहाली में छक्कों की बरसात कर डाली। रोहित शर्मा ने 153 गेंदों में 13 चौकों व 12 छक्कों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए। रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 और अब श्रीलंका के ही खिलाफ मोहाली में एक बार फिर से दोहरा शतक जड़ दिया।
रोहित के दोहरे शतक पर ट्विटर ने जमकर मजे लिए हैं। आप भी पढ़िए ये मजेदार ट्वीटस

इतना डैमेज तो बजरंगबली ने भी नहीं किया रोहित!
एक यूजर ने लिखा- इतना डैमेज तो बजरंगबली ने भी लंका का नहीं किया जितना रोहित अकेले कर रहे हैं।

ये कैसा कैसे हुए!
रितिका दोसौभाग्यवती कैसे हो गईं!

रोहित को फुलटॉस न करना!
एक यूजर ने लिखा- रोहित को फुलटॉस न करना!

200 के नोट पर रोहित शर्मा
एक यूजर ने रोहित शर्मा को 200 के नोट पर फोटोशॉप कर मजे लिए।

ये कैसे पहंच गए भाई!
एक यूजर ने लिखा कि हम 2017 में हैं जबकि रोहित शर्मा 2037 में

बाबू भाइया भी खुश हुए
रोहित शर्मा को लक्ष्मी चिट फंड का ब्रांड एंबेसडर बना दो। एक का डबल करता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
