Major League Cricket: अमेरिका में खेली जा रही मेजर क्रिकेट लीग के चौथे मुकाबले में रन आउट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न और सिएटल ओर्कास के बीच मैच के दौरान फिन एलन का लापरवाही के कारण रन आउट होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, 15 जुलाई को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सिएटल ऑर्कास के खिलाफ मेजर लीग क्रिकेट 2023 के चौथे मैच के दौरान सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के बल्लेबाज फिन एलन रन आउट होने के बाद हैरान रह गए। यह घटना चौथे ओवर की दूसरी गेंद के दौरान की है।
फिन एलन अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान वह काफी एक्टिव भी थे, लेकिन जरा सी लापरवाही के कारण उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ गया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर एलन एक रन लेने के लिए धीमे अंदाज में क्रीज से निकले, लेकिन जब तक वह क्रीज पर पहुंचते उन्हें विपक्षी टीम के फील्डर ने रन आउट कर दिया।
नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो लगने के कारण फिन एलेन अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान वह कुछ देर के लिए हैरान रह गए। इस रन आउट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एलन 280.00 की स्ट्राइक रेट से 10 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटते समय काफी निराश दिख रहे थे।
WHAT JUST HAPPENED⁉️
— Major League Cricket (@MLCricket) July 16, 2023
Was this the only way Finn Allen could get out tonight?
HEADS-UP play and a BEAUTIFUL throw from Shehan Jayasuriya!
4⃣2⃣/1⃣ (3.2) pic.twitter.com/GZk5bkYG4Q
वहीं मैच की बात करें तो सिएटल ऑर्कास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन का स्कोर किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को ने 17.5 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। यह मुकाबला ऑर्कास ने मैच 35 रनों से जीत लिया।
सलामी बल्लेबाज एलन के आउट होने के बाद सिएटल ओर्कास की गेंदबाजी विभाग ने सैन फ्रांसिस्को की बल्लेबाजी लाइन-अप को बड़े आराम से तोड़ते हुए मैच जीत लिया। इसके साथ ही ओर्कास ने यूनिकॉर्न की लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीदें खत्म कर दीं। सिएटल ऑर्कस लगातार दो जीत के बाद चार अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है।