एक साल बाद रिंग में लौटा बॉक्सर और 2 मिनट बाद हो गई मौत

By Amit

नई दिल्ली। आपको याद होगा 2014 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के सिर पर बॉल लगने के कारण मौत गई थी। इस घटना ने पूरे खेल जगत को सदमे में डाल दिया था। ऐसी ही दर्दनाक घटना शनिवार को एक एमएमए बॉक्सर डॉनशे व्हाइट के साथ भी घटी है। व्हाइट जैसे ही फाइटिंग के लिए रिंग में उतरे तो मैच के 2 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई।

2 मिनट और 22 सेकेंड के अंदर व्हाइट जिंदगी से हार गए

2 मिनट और 22 सेकेंड के अंदर व्हाइट जिंदगी से हार गए

डॉनशे व्हाइट जब रिंग में उतरे तो उनके सामने थे हैवीवेट रिकी म्यूस। रिकी म्यूस ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए व्हाइट के मुंह पर एक जबरदस्त पंच मारा और व्हाइट वहीं धराशाही हो गए। मैच में डॉनशे की हालत इतनी खराब हो गई कि वह अपने आपको म्यूस से बचा भी नहीं पा रहे थे। मैच के दौरान रेफरी ने मुकाबले को 2 मिनट 22 सेकेंड में ही रोकना पड़ा। व्हाइट की हालत खराब देख उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

डेढ़ साल बाद लौटे थे रिंग में

डेढ़ साल बाद लौटे थे रिंग में

हैवीवेट डॉनशे व्हाइट दो साल बाद एक बार फिर रिंग में फाइट के लिए पहुंचे थे। इस बार व्हाइट का मुकाबला हैवीवेट रिकी म्यूस से हुआ। व्हाइट ने इससे पहले अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2015 में जॉए जॉनशन के खिलाफ खेला था।

मैच के दौरान नहीं थी मेडिकल की सुविधा

आपको बता दें कि डॉनशे व्हाइट जब रिंग में गिरे तब उनकी मदद करने के लिए कोई मेडिकल या डॉक्टरों की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। अंतत: व्हाइट की ज्यादा हालत खराब देखकर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। इससे पहले पिछले माह केनेडियन बॉक्सर टीम ह्यूज की भी रिंग में ही मौत हो गई थी।

Read more about: fighting boxer बॉक्सर
Story first published: Monday, July 17, 2017, 16:03 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+