For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला MMA के सबसे बड़े टूर्नामेंट में बड़ा फेरबदल, सेमीफाइनल मैच से 3 दिन पहले बदली ऋतु फोगाट की विरोधी

Ritu Phogat
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े महिला एमएमए टूर्नामेंट का सेमीफाइनल शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में खेला जाना है, जिसमें भारतीय एमएमए स्टार ऋतु फोगाट का सामना जापाना कि इत्सुकी हिराटा के साथ होना तय था, हालांकि मैच से 3 दिन पहले फोगाट का प्रतिद्वंदी बदल गया है और अब उन्हें Team Lakay की जेनेलिन ओलसिम से इस सेमीफाइनल मैच में भिड़ना होगा। आखिरी समय पर होने वाले इस बदलाव के पीछ का कारण इत्सुकी "एंड्रॉइड 18" हिराटा का मैच से नाम वापस लेना रहा है। दरअसल हिराटा ने किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते सेमीफाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है जिसके बाद नंबर 5 रैंकिंग वाली ओलसिम जो कि विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं को इस मैच में मौका दिया गया है। ओलसिम ने इसी साल अगस्त में ONE: BATTLEGROUND III में बी "किलर बी" गुयेन को मात दी थी।

ओलसिम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लिखा, 'भगवान की महिमा तो देखिए। मैं एटमवेट ग्रां प्री में शामिल होकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। हिराटा, आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मैं इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी और मुझे विकल्प के तौर पर चुने जाने के लिए मैं भगवान का भी शुक्रिया अदा करती हूं। मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद।'

और पढ़ें: न्यूजीलैंड मैच से पहले 3 सवाल जिनके जवाब ढूंढना जरूरी, जीत के लिये विराट को पहले इस पर करना होगा काम

फोगाट के खिलाफ एक जीत उन्हें साल की सबसे सफल फाइटर्स में से एक बना सकती है, लेकिन भारतीय रेसलिंग स्टार को हरा पाना काफी मुश्किल काम है। फोगाट ने Evolve MMA में अपनी वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग के साथ अपने स्किल सेट में शानदार स्ट्राइकिंग को भी जोड़ लिया है। वहीं पिछली फाइट में मेंग बो पर आई जीत ने साबित किया कि वो जरूरत पड़ने पर स्ट्राइकिंग भी कर सकती हैं।

दूसरी ओर ओलसिम एक स्ट्राइकर हैं और पहले भी साबित कर चुकी हैं कि उन्हें ग्रैपलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है। दोनों एथलीट्स का लक्ष्य स्टैम्प फेयरटेक्स vs जूली मेज़ाबार्बा मैच की विजेता को फाइनल में हराकर सिल्वर बेल्ट को जीतना है। इसलिए ONE: NEXTGEN के को-मेन इवेंट में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है। वहीं मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते फाइट कार्ड से बाहर हो गए हैं।

और पढ़ें: AFG vs SCT: अफगानी फिरकी में बुरी तरह से फंसी स्कॉटलैंड, 130 रनों से हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यूक्रेनियाई स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट का सामना मेन इवेंट में अपने पुराने प्रतिद्वंदी इराज अज़ीज़पोर से होने वाला था। मगर क्रीकलिआ के बाहर होने से उन्हें एंडरसन "ब्रेडॉक" सिल्वा के रूप में नया प्रतिद्वंदी मिला है। अब स्टैम्प और मेज़ाबार्बा के बीच एटमवेट ग्रां प्री सेमीफाइनल मुकाबला इवेंट को हेडलाइन करेगा।

भारतीय समयानुसार शुक्रवार, 29 अक्टूबर को आप ONE: NEXTGEN को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से लाइव देख सकते हैं। अपने पसंदीदा मार्शल आर्ट्स से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखने के लिए ONE Super App को डाउनलोड कीजिए।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 15:02 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+